- Hindi News
- Sports
- DPL Match Incident: Umpire Dharmesh Bhardwaj Injured In Delhi | ICU Update
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में मैच के दौरान फील्ड अंपायर धर्मेश भारद्वाज चोटिल हो गए हैं। उन्हें एक ICU में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात की है, लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई।
अरुण जेटली स्टेडियम में न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच मैच चल रहा था। टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में लक्ष्य थरेजा का शॉट उनके चेहरे पर लगा।
शॉर्ट इतना तेज था कि धर्मेश को बचने का मौका नहीं मिला और वे बॉल लगने के बाद मैदान पर ही गिर गए। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया।

बॉल धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर लगी। (फोटो- DPL)
चोटिल हो चुके हैं भारद्वाज
धर्मेश भारद्वाज DPL मैच में पहले भी चोटिल हो चुके हैं। उनके कंधे पर बॉल लगी थी। अब दोबारा चोट लगने के बाद अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
राइडर्स ने 192 रन बनाए, टाइगर्स 156 रन सिमटी
मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। मयंक रावत ने 40 रन की पारी खेली। न्यू दिल्ली टाइगर्स के ऋषभ शर्मा ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए।
जवाब में न्यू दिल्ली टाइगर्स 156 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान हिम्मत सिंह ने 31 रन बनाए। आशीष मीना ने 3 विकेट और मयंक यादव ने 2 विकेट झटके। राइडर्स ने मैच 36 रन से जीत लिया।
————————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं:17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया हो। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। पूरी खबर
