![]()
अमेठी के तिलोई में चल रही श्रीराम कथा में शुक्रवार रात धार्मिक आयोजन के साथ सियासी और आध्यात्मिक रंग भी देखने को मिला। रामकथा के मंच से स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने श्रद्धालुओं से नारे लगवाए। उन्होंने कहा- “हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है, वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है।” इसके बाद पूरा पंडाल जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष से गूंज उठा। तिलोई विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की ओर से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक चलने वाली कथा में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचक शांतनु महाराज के मुख से श्रद्धालु रामकथा का रसपान कर रहे हैं। मंच पर कई नेता रहे मौजूद बीती रात आयोजित कार्यक्रम में पड़ोसी जिले रायबरेली से राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। हजारों श्रद्धालुओं से भरे पंडाल में भक्ति का माहौल बना रहा। नारे के बाद जय श्रीराम और राधे-राधे से गूंजा पंडाल कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’ का नारा लगवाया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष भी करवाए। इससे पूरे पंडाल में भक्ति का माहौल और तेज हो गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह तिलोई में चल रही श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। रामकथा के दौरान धार्मिक कार्यक्रम के साथ मंच पर नेताओं की मौजूदगी भी चर्चा में रही।
Source link
‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’:अमेठी में रामकथा मंच से गूंजा नारा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लगवाए जय श्रीराम के नारे