सहारनपुर में लिवर के ऑपरेशन के दौरान छात्रा की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा, समझौते के बाद शव ले गए


सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को लिवर के ऑपरेशन के दौरान 18 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मृतका की पहचान मंडी कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी नबिया के रूप में हुई है। वह राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, नबिया करीब एक महीने से लिवर की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के दौरान अचानक बिगड़ी हालत परिजनों ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर नबिया को देहरादून रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से करीब दो दिन पहले डॉक्टर ने उसके ब्लड समेत अन्य जरूरी जांच कराई थीं। परिजनों का दावा है कि जांच रिपोर्ट सामान्य आई थी। सोमवार को डॉक्टर ने नबिया का लिवर का ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में हंगामा नबिया की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर में परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। समझौते के बाद शव ले गए परिजन सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के छात्रा का शव अपने साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *