बिजनौर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़:लूट का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, बाइक बरामद


बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार तड़के करीब 2 बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लूट का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 12/13 अगस्त 2026 की लूट की घटना में शामिल एक संदिग्ध बाइक सवार चांदपुर से बिजनौर की ओर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल हालत में पकड़ा गया आरोपी पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। उसकी पहचान देव पुत्र सतीश निवासी ग्राम रेहड़वा, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसके कब्जे से लूट में इस्तेमाल/बरामद मोटरसाइकिल संख्या UP20BY3398 भी मिली है। नहर के पास बाइक और दो मोबाइल लूटे थे पुलिस पूछताछ में देव ने बताया कि 12 अगस्त की रात उसने अपने साथियों के साथ ग्राम गंज और शाहपुर के बीच नहर के पास एक बाइक सवार से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। हर्षित पर फायरिंग में भी सामने आया नाम पुलिस ने 5 अगस्त को विवेक कॉलेज के पास नूरपुर रोड पर हर्षित पर हुई फायरिंग के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ की। देव के अनुसार, इस वारदात में वह, पृथ्वी पुत्र वरुण और एक अन्य अज्ञात युवक शामिल थे। तीनों ने मिलकर हर्षित पर गोली चलाई थी। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *