रेलवे ट्रैक पर वृद्ध महिला व युवक का शव मिला:भदोही में वाराणसी-जंघई रेलवे ट्रैक पर लोगों ने देखी लाश


वाराणसी-जंघई रेल खंड मार्ग पर महुआपुर क्षेत्र के पास ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह एक वृद्ध महिला और एक युवक के शव रेल पटरी पर मिले। घटना की सूचना मिलने पर सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोग ओवरब्रिज के नीचे शौच के लिए गए थे, तभी उन्होंने रेल पटरी पर क्षत-विक्षत शव देखे। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सब-इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष और युवक की उम्र 40 वर्ष है। आसपास के लोगों के अनुसार, वृद्ध महिला नेता नगर के आसपास भीख मांगती थी और नशे का सेवन भी करती थी। यह भी बताया गया कि ओवरब्रिज के नीचे अक्सर खानाबदोश रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने के साथ आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *