201 फीट तिरंगे के साथ गोरखपुर में भव्य तिरंगा यात्रा:देशभक्ति के रंग में डूबा शहर, बच्चों-युवाओं के जोश ने बनाया यादगार पल


देखने को मिला। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन और जीडी गोयंका स्कूल, तारामंडल के संयुक्त आयोजन में 201 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। जहां-जहां से तिरंगा गुजरा, वहां लोगों ने रुककर इस खास पल को देखा और देशप्रेम की भावना से भर गए। डीएम ने दिखाई हरी झंडी, दिया प्रेरक संदेश तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि लोगों के दिलों में देश के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस यात्रा में स्कूली बच्चों, युवाओं और जेसीआई के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने 201 फीट लंबे तिरंगे को थामे पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी की। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ नजर आ रहा था। पूरे रास्ते ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल गूंजता रहा। गर्मी के बावजूद उत्साह बरकरार
भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रा को संक्षिप्त और व्यवस्थित रखा गया, लेकिन प्रतिभागियों का जोश कहीं कम नहीं हुआ। यह यात्रा जीडी गोयंका स्कूल से शुरू होकर नौका विहार तक पहुंची और फिर वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। रास्ते भर लोगों ने तिरंगे का स्वागत किया और आयोजन की सराहना की। नौका विहार के पास लहराता 201 फीट लंबा तिरंगा इस यात्रा का सबसे खास दृश्य रहा। इस दौरान कई लोग रुककर इस नजारे को देखते रहे और मोबाइल में तस्वीरें व वीडियो बनाते नजर आए। यह पल सभी के लिए गर्व और भावुकता से भरा रहा। गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जेसीआई के कई पदाधिकारी और जीडी गोयंका स्कूल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के जनसंपर्क अधिकारी विकास स्वरूप ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *