![]()
प्रतापगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में पुलिस ने रविवार रात करीब 9 बजे तीन फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसपी दीपक भूकर ने दीपू सिंह, अमन सिंह और अनुज तिवारी पर इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। वहीं, घटना के चौथे दिन रविवार सुबह करीब 10 बजे 57 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। रविवार सुबह से घर पर रखा था शव लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर सिंधौर गांव निवासी 30 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा की मौत के बाद परिजन शव घर पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्हें समझाने के लिए अपना दल (एस) विधायक जीतलाल पटेल भी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद विधायक वापस लौट गए। लक्ष्मणपुर के पास घेरकर की थी मारपीट सौरभ लालगंज के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार रात बाइक से घर लौटते समय लक्ष्मणपुर के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 6 नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा मृतक के पिता मोतीलाल विश्वकर्मा की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय उर्फ बड़े तिवारी, उनके बेटे सौरभ, दरोगा तिवारी, सोनू, अनुज और अशोक तिवारी समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को मुख्य आरोपी अवधेश तिवारी को पकड़ा गया था। इसके बाद शनिवार को सौरभ तिवारी और मिंटू उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। अब तीन अन्य फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। कोटे की दुकान निलंबित और सील मामले से जुड़े आरोपियों की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता और खाद्यान्न कम मिलने पर एसडीएम लालगंज वाचस्पति सिंह ने डांडी ग्राम सभा की कोटे की दुकान को निलंबित कर सील कर दिया। जिला पूर्ति विभाग ने भी संबंधित कोटे की दुकान को जब्त कर लिया है। परिजनों ने रखीं 6 मांगें मृतक के परिजनों ने सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, सरकारी सस्ते गल्ले के लाइसेंस निरस्त करने, सौरभ की पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की थी। पुलिस की ओर से तीन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
Source link
सौरभ हत्याकांड के 3 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:57 घंटे बाद अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन, 3 आरोपी हो चुके गिरफ्तार