आगरा में सपा नेता ने गड्ढे पर फहराया तिरंगा:बोले-क्या हमने आगरा शहर की ऐसी परिकल्पना की थी, 20 फीट गहरे गड्ढे को लेकर प्रदर्शन


स्वतंत्रता दिवस पर सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने न्यू राजा मंडी कॉलोनी रोड पर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाए। करीब 20 फीट गहरे और 10 फीट लंबे गड्ढे के पास उन्होंने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, लेकिन क्या हमने आगरा शहर की ऐसी परिकल्पना की थी। विनय अग्रवाल ने कहा कि ताजमहल के कारण आगरा की पहचान दुनियाभर में है, लेकिन पिछले 15-20 दिनों से शहर में जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ने की बात होती है, लेकिन शहर की सड़कों के गड्ढे नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने सड़क और गड्ढों की स्थिति में सुधार की मांग उठाई। इस दौरान हिमांशु यादव और भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। अग्रवाल ने कहा कि आगरा को बेहतर सड़कें और बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि शहर की पहचान उसकी खराब सड़कों से नहीं बल्कि विकास और पर्यटन से हो। सपा नेता का यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर सड़क की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *