![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ में प्रशासक व पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। उनके संबोधन के दौरान गर्मी से NCC की 2 लेडी कैडेट गर्मी से चक्कर खाकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया गया। पंजाब में सीएम भगवंत मान ने फिरोजपुर के कैंट बोर्ड स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुसैनीवाला में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। यहां सीएम भगवंत मान ने कहा कि देश को आजाद कराने में पंजाबियों का सबसे बड़ा योगदान रहा। बंटवारे में सबसे बड़ी कीमत भी पंजाबियों ने ही चुकाई। मान ने कहा कि पंजाब के भाईचारे की सांझ को तोड़ने में लगी ताकतों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम गाया गया। लुधियाना में वित्तमंत्री हरपाल चीमा, चंडीगढ़ में गवर्नर व प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, पठानकोट में फूड सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क, जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत ने तिरंगा फहराया। वहीं दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लुधियाना का जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि MSME से जुड़े उद्योगपति अपने प्रोडक्ट वैश्विक स्तर पर बनाएं। PM मोदी ने कहा- पंजाब के लुधियाना से तमिलनाडू के त्रिपुर का टेक्सटाइल सेक्टर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच सकता है। अपना सामान दुनिया तक पहुंचाने के लिए हमें वैश्विक स्टैंडर्ड पर चीजें तैयार करनी होंगी और अन्य देशों से सस्ती देनी होंगी। सीएम भगवंत मान की 5 अहम बातें स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े PHOTOS…
सेलिब्रेशन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
चंडीगढ़- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 2 लड़कियां चक्कर खाकर गिरीं:CM बोले- पंजाब नहीं तोड़ने देंगे; PM बोले- लुधियाना में वर्ल्ड लेवल प्रोडक्ट बनाएं