कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भाजपा विधायक की पोस्ट:बोले- खुद धन-दौलत कमाने में लगे, लोगों को त्याग का ज्ञान देते हैं; विरोध के बाद पोस्ट डिलीट


हरदोई में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। शुक्रवार शाम विवाद के बाद पोस्ट हटा दी गई। विधायक ने फेसबुक पर अनिरुद्धाचार्य की तस्वीर लगाई। विधायक ने पोस्ट में लिखा था- खुद 24 घंटे धन और दौलत कमाने में लगे हैं और लोगों को ज्ञान देते हैं कि धन दौलत छोड़ दो?” इसके साथ उन्होंने सवाल किया, “धर्म, राजनीति और नौकरी में भी सबका उद्देश्य सिर्फ धन दौलत ही कमाना है? करीब 3 घंटे पहले की गई इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई। बढ़ते विरोध के बाद विधायक ने पोस्ट डिलीट कर दी। हालांकि, पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विरोध पोस्ट सामने आने के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, नीरज समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स ने विधायक की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। आलोचकों ने कहा कि अनिरुद्धाचार्य के धन-दौलत से जुड़े संदेश पर सवाल उठाने से पहले उनके सामाजिक और सेवा कार्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। 20 हजार लोगों को भोजन कराने का दावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि अनिरुद्धाचार्य की ओर से प्रतिदिन करीब 20 हजार लोगों को भोजन कराया जाता है। आलोचकों ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे ऐसे सेवा कार्यों को भी देखा जाना चाहिए। हालांकि, प्रतिदिन 20 हजार लोगों को भोजन कराने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। विरोध बढ़ा तो विधायक ने हटाई पोस्ट पोस्ट पर लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं आने के बाद विधायक श्याम प्रकाश ने इसे अपनी फेसबुक वॉल से हटा दिया। हालांकि, पोस्ट के स्क्रीनशॉट अब भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इसको लेकर यूजर्स की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पहले भी चर्चाओं में रहे हैं विधायक विधायक श्याम प्रकाश अपनी बेबाक सोशल मीडिया टिप्पणियों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। इस बार कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी और उसके बाद पोस्ट हटाए जाने से सोशल मीडिया पर धार्मिक प्रवचन, धन-दौलत और सामाजिक सेवा को लेकर बहस शुरू हो गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *