झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के आवास में चोरी:70 हजार कैश चुराकर ले गए, CCTV में कैद हुए, 6 महीने पहले भी घुसे थे चोर


झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज कैंपस में बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर के आवास में चोरी हाे गई। वह मथुरा गए थे, चोर ताले तोड़कर घर के अंदर घुसे और 70 हजार रुपए कैश चुराकर ले गए। नकाबपोश चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। घटना 9 अगस्त की है। गुरुवार को डॉ. प्रभाकर ने नवाबाद थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों का पता लगाने में जुटी है। लगभग 6 महीने पहले भी चोर उनके आवास में घुसे थे। डॉक्टर ने सिक्योरिटी गार्डों की भूमिका पर संदेह जाहिर करते हुए कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दो तस्वीर फोटो देखकर सहायक को घर भेजा मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह बैस ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह मेडिकल कॉलेज कैंपस के आवास संख्या 4/21 में रहते हैं। पिछले दिनों वह मथुरा गए थे। 10 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे चोरों का गैंग ताले तोड़कर आवास में घुस गया। पूरा घर खंगाला और 70 हजार रुपए कैश चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी उनको मेडिकल कॉलेज कैंपस ग्रुप में डाली गई फोटो और वीडियो से हुई। तब उन्होंने विभाग के सहायक को फोन कर घर भेजा। ताला टूटा देखकर सहायक ने वीडियो कॉल करके पूरा घर दिखाया। तब उन्होंने सहायक से अलमारी में रखी जींस में 70 हजार रुपए चेक करने के लिए कहा। लेकिन जींस में रुपए चोरी हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर डॉक्टर के आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें नकाबपोश चोर नजर आ रहे हैं। देर रात पौने तीन बजे चारों चोर अंदर आते दिख रहे हैं। वे हाथों में रॉड और अन्य सामान लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *