![]()
अमरोहा में सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत सभी भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक नेशनल हाईवे-9 पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी और किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 106 जगह बैरियर, पुलिसकर्मियों की तैनाती कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए हाईवे पर 106 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का अनुमान है कि तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए पहले दो सोमवार की तुलना में ज्यादा कांवड़िए पहुंच सकते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर जाएंगे। भीड़ को देखते हुए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा डालने या प्रतिबंधित मार्ग पर जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अमरोहा हाईवे पर आज से ट्रैफिक डायवर्जन:कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए भारी वाहन प्रतिबंधित, रविवार से NH-9 पर जीरो ट्रैफिक