मथुरा में 1.80 टन मिलावटी पनीर-दूध नष्ट:8 दुकानों पर छापेमारी, 26 सैंपल लेकर जांच को भेजे


मथुरा में त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। गुरुवार को सुबह से शाम तक जिले की अलग-अलग खाद्य इकाइयों पर छापेमारी की गई। टीमों ने 8 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 26 नमूने लिए। जांच के दौरान 1,800 किलो अपमिश्रित पनीर और दूध मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.62 लाख रुपए बताई गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान टीमों ने 255 किलो खाद्य सामग्री और अपमिश्रकों को सीज किया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 59,800 रुपए है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिल्क प्रोडक्ट में मिले रसायन, FIR दर्ज कोसीकलां स्थित राधा रानी मिल्क प्रोडक्ट पर जांच के दौरान रसायन और अपमिश्रक पाए गए। इसके बाद संबंधित थाने में प्रतिष्ठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, त्योहारों के दौरान दूध, पनीर, खोया और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी नष्ट कराया था संदिग्ध पनीर विभाग की टीमों ने इससे एक दिन पहले बुधवार को भी बड़ी मात्रा में संदिग्ध और अपमिश्रित पनीर के खिलाफ कार्रवाई की थी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें अलग-अलग इलाकों में प्रतिष्ठानों की जांच कर रही हैं। मिलावटी या अपमिश्रित खाद्य पदार्थ मिलने पर उन्हें मौके पर नष्ट कराने के साथ संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *