आगरा में 250 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले भाजपाई:तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी


तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भाजपा ने गुरुवार को आगरा में 2 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा मार्ग देशभक्तिमय हो गया। भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। भाजपाई लगभग 250 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले।
इस तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री व आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में देशभक्ति के जोश को दोगुना कर दिया। तिरंगा यात्रा कोठी मीना बाजार मैदान स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू हुई। यहां सोरों कटरा, रूई की मंडी होते हुए तहसील तिराहा पर पहुंची। तिरंगा यात्रा का यहीं पर समापन हुआ। सैकड़ों की संख्या में भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर निकले। तिरंगा यात्रा का न तो ओर दिख रहा था और न ही छोर। भाजपा जिला और महानगर की ओर से ये यात्रा निकाली गई। इससे पहले कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ये हर्ष और उल्लास का पर्व है। इसमें हर भारतीय को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। भीषण गर्मी के बावजूद काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे, महानगर उपाध्यक्ष, राहुल सागर आदि मौजूद थे। तिरंगा यात्रा की 3 और तस्वीरें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *