![]()
मेरठ में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ में हुआ। राज्यमंत्री डॉ. तोमर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो भी प्रदान किए। उन्होंने उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए भारतीय सेना की सराहना की। डॉ. तोमर ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया था। इस अवसर पर कर्नल अमित सिंह (सेवानिवृत्त), सहायक महाप्रबंधक (विधि एवं अनुबंध) कमांडर उमा महेश्वर चंद (सेवानिवृत्त) और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के कप्तान अनिल कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त) ने भी सभा को संबोधित किया।
Source link
मेरठ में राज्यमंत्री तोमर ने पूर्व सैनिकों को बांटे झंडे:हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीर नारियों को भी मिले