![]()
हरदोई में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गांधी भवन परिसर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कचहरी चौराहे और निरीक्षण भवन होते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को संसद के बाहर ‘नुक्कड़ नाटक’ करने के बजाय सदन के भीतर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अतिथियों ने गांधी भवन और शहीद उद्यान में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों और प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पेपर लीक रोकने के लिए व्यवस्था मजबूत करने पर जोर प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने हालिया परीक्षा पेपर लीक विवादों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि NEET और झारखंड JPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था अत्यधिक मजबूत और सुरक्षित होनी चाहिए, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए, हिंसक नहीं। झारखंड सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील असीम अरुण ने झारखंड सरकार से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रभावी और सख्त कदम उठाने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पेपर लीक मामलों में एफआईआर, सीबीआई जांच, नया कानून और नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन का उदाहरण दिया। राहुल गांधी पर साधा निशाना प्रभारी मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को युवाओं के भविष्य और परीक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “संसद के बाहर विपक्ष नुक्कड़ नाटक खेल रहा है। जनता ने सांसदों को इसलिए चुना है कि वे संसद के भीतर बैठकर देश के मुद्दों पर बात करें, न कि बाहर नाटक करें।” जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष कछौना पतसेनी राधारमण शुक्ला, एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’, डीएम अनुनय झा, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी और सीओ सिटी अजीत सिंह समेत पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Source link
हरदोई में तिरंगा यात्रा से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन:मंत्री असीम अरुण बोले- राहुल गांधी संसद के बाहर नुक्कड़ नाटक बंद करें