आजाद अधिकार सेना ने घोषित किया प्रत्याशी:मेरठ में राज्यमंत्री की सीट से मास्टरजी को लड़ाएंगे चुनाव


आजाद अधिकार सेना ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को आजाद अधिकार सेना ने मेरठ की दक्षिण विधानसभा सीट पर अपना पहला प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 49-मेरठदक्षिण विधानसभा पर आजाद अधिकार सेना ने अब्दुल अजीज मास्टरजी को प्रत्याशी घोषित किया है। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार सक्रिय आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि अब्दुल अजीज मास्टर जी पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की है। अब्दुल अजीज मास्टर सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और अन्याय तथा आम नागरिक के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं। वे जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष के लिए सक्रिय रहे हैं।
मेरठ दक्षिण विधानसभा में भाजपा के डॉ. सोमेंद्र तोमर सिटिंग विधायक हैं। वो यूपी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भी हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *