![]()
CM योगी 3 दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। वह तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एक मीडिया संस्थान की ओर से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले दाउदपुर में दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पांडेय के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद के सभी कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही होंगे। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह सीएम गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ब्रह्मलीन महंतद्वय के साप्ताहिक पुण्यतिथि समारोह के अंतर्गत ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करेंगे। बुधवार, 30 सितंबर को सीएम अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सप्ताह समारोह के अंतर्गत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही प्रथम पाली में साप्ताहिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिनि अलग-अलग समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ वक्ता अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच कुछ लोकार्पण, शिलान्यास के कार्यक्रम भी लगाए जा सकते हैं। गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
Source link
CM योगी आज 3 दिवसीय दौरे पर आएंगे:गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनेंगे, श्रद्धांजलि सभा में भी जाएंगे