अयोध्या में एक घंटे हुई बारिश:उमस से थोड़ी राहत, धान किसानों को अभी अच्छी बारिश का इंतजार


अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र में गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन कम बारिश के कारण धान के खेतों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। किसानों के अनुसार धान की फसल को इस समय ज्यादा पानी की जरूरत है। बारिश कम होने से खेतों में नमी घट रही है और सिंचाई के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी। तापमान सामान्य से अधिक रहा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 81 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। अगले 24 घंटे हल्की बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन अच्छी बारिश के आसार कम हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *