![]()
सेक्टर-51-52 मेट्रो को जोड़ने वाला स्काईवॉक।
नोएडा में लंबे इंतजार के बाद पहला स्काईवॉक 16 अगस्त तक शुरू हो जाएगा। यह स्काईवॉक सेक्टर-52 (ब्लू लाइन) और सेक्ट(एक्वा लाइन) मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा। इसके बनने से यात्रियों को सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी और इंटरचेंज पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। क
.
2023 में शुरू हुआ निर्माण इस परियोजना का निर्माण 2023 में शुरू कराया था। स्काईवॉक बनने के बाद दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी यात्रियों को स्टेशन के नीचे बने पैदल मार्ग से होकर जाना पड़ता है, जहां अक्सर भीड़ रहती है। इसके निर्माण के दौरान डिजाइन में कुछ तकनीकी बदलाव किए गए थे। स्काईवॉक को मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के सामने से जोड़ा गया है। इससे इसकी लंबाई बढ़ गई है।
6 मीटर चौड़ा और कई सुविधा स्काईवॉक करीब 6 मीटर चौड़ा है। जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान रहेगी। स्काईवॉक पर बेहतर लाइटिंग, मजबूत रेलिंग और दिव्यांग यात्रियों के लिए सुगम पहुंच की व्यवस्था भी की गई है। इससे दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करूणेश ने बताया कि 16 अगस्त से स्काईवॉ के जरिए लोगों आ जा सकेंगे।