Auraiya School Security Meeting | CCTV Visitor Register Police Verification

औरैयाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया पुलिस ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों संग बैठक की। यह बैठक रविवार को दो बजे पुलिस कार्यालय ककोर मुख्यालय के सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसपी अभिषेक भारती और एएसपीआलोक मिश्रा ने की।

बैठक में स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा व्यवस्था पर जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि परिसर और आसपास छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रवेश और निकास द्वार समेत संवेदनशील जगहों पर अच्छे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उन्हें हमेशा चालू रखा जाए।

परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया। आगंतुकों का विवरण दर्ज करने के लिए प्रवेश द्वार पर विजिटर रजिस्टर रखा जाएगा। साथ ही, स्कूल-कॉलेजों के सभी स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, बस ड्राइवर और सपोर्ट स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

एसपी अभिषेक भारती ने प्रधानाचार्यों से सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *