दहेज हत्या के मामले में पति समेत 3 गिरफ्तार:कौशांबी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप


कौशांबी के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव निवासी नेम कुमार ने 10 अगस्त को संदीपनघाट थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले महगांव निवासी राजकुमार मौर्य के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई।
पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार 12 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पति राजकुमार मौर्य, उसके पिता महेश प्रसाद और मां रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी महगांव, थाना संदीपनघाट के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *