![]()
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में बुधवार को एक दिव्यांग वेतन न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा। गैस एजेंसी में तीन माह तक काम करने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से परेशान दिव्यांग युवक को डीएम की पहल पर उसका पूरा बकाया भुगतान मिल गया। भुगतान मिलने के बाद युवक ने आभार व्यक्त किया। 10 हजार सैलरी पर रखा, दे रहे थे 7500 नर्वल तहसील के बोहार गांव निवासी दिव्यांग जीतू ने जनता दर्शन में डीएम से मुलाकात कर बताया कि उसने साढ़ क्षेत्र स्थित कृष्णा एचपी गैस एजेंसी में तीन माह तक काम किया था। नौकरी पर रखते समय एजेंसी संचालक ने प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन देने की बात कही थी, लेकिन बाद में सात हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान करने की बात कहकर उसका वेतन रोक दिया गया। डीएसओ ने दोनों पक्षों में कराया समझौता डीएम ने दिव्यांग युवक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को तत्काल प्रकरण का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक से वार्ता कर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई। इसके बाद एजेंसी की ओर से जीतू को उसके तीन माह के बकाया वेतन का पूरा भुगतान करा दिया गया।बकाया वेतन मिलने के बाद जीतू ने कहा कि वह अपनी मेहनत की कमाई के लिए लगातार परेशान था।
Source link
डीएम ने दिव्यांग को दिलाई तीन महीने की सैलरी:गैस एजेंसी में काम करने के बाद भुगतान के लिए था परेशान