जौनपुर में 72 घंटे बाद बारिश रुकी:धूप निकलने से राहत, धान-गन्ने की फसलें बर्बाद, 15 लाख लोग 72 घंटे से बिना बिजली के


जौनपुर में 72 घंटे से जारी बारिश और तेज हवाएं रविवार सुबह 6 बजे थम गईं। बारिश रुकने से राहत मिली, पर जिले को काफी नुकसान हुआ है। 72 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है, जिससे 15 लाख लोग प्रभावित हैं। पेयजल, मोबाइल नेटवर्क और रोजमर्रा के काम ठप हैं। कई जगह जलभराव से आवाजाही मुश्किल है। किसानों को बारिश-हवाओं से भारी नुकसान हुआ है। हजारों बीघा धान-गन्ने की फसलें खेतों में गिरकर डूब गईं, किसानों पर आर्थिक संकट है। DM सैमुअल पाल एन ने राहत-बचाव निर्देश दिए। कृषि-राजस्व टीमों को छह तहसीलों में फसल नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक मदद देने को कहा गया है। बिजली विभाग को फॉल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल करने, नगर पालिका को जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने के निर्देश मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तेज बारिश के आसार कम हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *