![]()
उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के चंदीखेड़ा मजरे रजवाड़ा गांव में आम रास्ते और सरकारी हैंडपंप की नाली अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर रास्ते से अवरोध हटवाने और हैंडपंप की नाली की सफाई कराने की मांग की है। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ता बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के सुरेश और नरेश पुत्रगण सुंदर ने आम लोगों के आने-जाने वाले रास्ते में लकड़ी का खम्भा लगा दिया है। इसके अलावा रास्ते के बचे हुए हिस्से में जानवर बांधे जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इससे रास्ता काफी संकरा हो गया है और पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही है। रास्ते से रोजाना ग्रामीणों के अलावा बच्चों और अन्य लोगों का आवागमन होता है। आसपास बनती है जलभराव की स्थिति ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी हैंडपंप से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए बनी नाली में कूड़ा-कचरा और मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया है। नाली बंद होने के कारण हैंडपंप चलाने पर पानी की निकासी नहीं हो पाती और आसपास जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे गंदगी फैलने के साथ ही मच्छरों के पनपने की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते और नाली के अवरुद्ध होने की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है। उन्होंने मांग की है कि मौके पर जांच कराकर आम रास्ते से अवरोध हटवाया जाए और सरकारी हैंडपंप की बंद नाली की सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था बहाल कराई जाए। ग्रामीण राम औतार, राम विलास और सत्रोहन ने भी अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Source link
उन्नाव में आम रास्ता और सरकारी हैंडपंप बन्द किया:ग्रामीणों ने SDM से शिकायत की, दिव्यांग ने कहा- दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे