MP में अगले 24 घंटे में 4 इंच बारिश संभव:मुंबई में बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 2 मौतें; UP में 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट


देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात खराब हैं। इसकी वजह तीन मानसूनी सिस्टम हैं। इनके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर-उज्जैन संभाग के 5 जिले रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया गया है। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। यहां दो दिन में 8.57 इंच बारिश हुई। ब्यावरा में 9.02 इंच बारिश दर्ज की गई। 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मुंबई के कुर्ला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गई। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में बारिश और 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट है। पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी की 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में पिछले 8 दिनों में 31 मकान गंगा में समा चुके हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *