आजमगढ़ में बुधवार को सुबह से तेज धूप:भीषण गर्मी और उमस से आम जनता परेशान, 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान


आजमगढ़ में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। तेज धूप और उमस से लगातार तापमान भी बढ़ रहा है और जिले का तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को भी धूप और बादलों की आवा जाही होती रही। शनिवार को जहां दोपहर में मौसम बदला-बदला नजर आया। कभी काले बादल तो कभी धूप की लूका-छिपी का सिलसिला जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं लगातार छह दिन तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार से मौसम ने थोड़ी राहत दी। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि रविवार को जिले में दोपहर 1 बजे बारिश हुई। मंगलवार को जिस तरह से तेज धूप है। ऐसे में मौसम एक बार फिर से गर्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2 अगस्त से लगातार सक्रिय रहा मानसून जिले में मानसून का असर 2 अगस्त से लगातार देखने को मिला। 2 अगस्त को करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। 3 अगस्त को लगभग 45 मिनट तक पानी बरसा। 4 और 5 अगस्त को दोपहर और शाम के समय अच्छी बारिश दर्ज की गई। 6 अगस्त को सुबह से बादल छाए रहे और रात में फिर बारिश हुई। फिर 7 अगस्त (शुक्रवार) को ऐसा दिन रहा, जब बादल तो छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। 8 अगस्त को बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

9 अगस्त रविवार को सुबह से ही बदल दोपहर में जिला मुख्यालय के साथ ही आउटर वाले इलाकों में हुई बारिश।
10 अगस्त सोमवार को धूप और बादलों की आवाजाही होती रही। 11 अगस्त बुधवार को भी सुबह से ही तेज धूप छाई हुई है।
किसानों के लिए राहत, धान की रोपाई को मिलेगा फायदा बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। जिले के कई इलाकों में खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे धान की रोपाई का काम तेज होने की संभावना बढ़ गई है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे और अब लगातार हुई वर्षा से खेती-किसानी को राहत मिली है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क लगातार बारिश का असर नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने की अपील की है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगले 4-5 दिन फिर बारिश के संकेत मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से अगले चार से पांच दिनों तक आजमगढ़ में फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। डीएम ने मौसम को देखते हुए सभी संबंधित विभागों-राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *