Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर में दो प्रवासी मजदूरों और एक पुलिस जवान की हत्या के बाद कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को आतंकी धमकी मिली है। ऑनलाइन जारी पत्र में कई कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर दिए गए हैं। उन्हें कश्मीर न लौटने की चेतावनी दी गई है।

धमकी के बाद सरकार ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 25 अगस्त तक वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। पत्र में जिन 6 कर्मचारियों के नाम हैं, उन्हें जम्मू भेज दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि आतंकियों तक कर्मचारियों की जानकारी कैसे पहुंची। धमकी यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल के नाम से दी गई है, जिसे खुफिया एजेंसियां लश्कर का मुखौटा संगठन मानती हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

जम्मू-कश्मीर में मारे गए नागरिकों के परिजनों को ₹1 लाख मिलेंगे, सुरक्षाकर्मी के परिवार को ₹25 लाख

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद के नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत किसी नागरिक की मौत होने पर उसके परिवार को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले सुरक्षाकर्मी या CAPF जवान की मौत पर परिवार को 25 लाख रुपए मिलेंगे।

यह राशि जवान की मौत जम्मू-कश्मीर में या देश के किसी दूसरे हिस्से में होने पर भी दी जाएगी। उपराज्यपाल के आदेश के बाद प्रशासन ने इस राहत राशि को देने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।

फडणवीस बोले- आरक्षण पर फैसला संविधान के दायरे में होगा, सभी को न्याय देंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार सभी समुदायों की आरक्षण मांगों पर विचार करेगी, लेकिन फैसले संविधान और नियमों के अनुसार ही होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसी दबाव में या नियमों से बाहर जाकर फैसला नहीं करेगी।

उनका यह बयान मराठा और ओबीसी आरक्षण की मांगों को लेकर फिर शुरू हुई राजनीतिक बहस के बीच आया है।

CBI ने बंगाल से 2021 चुनावी हिंसा मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

CBI ने 2021 की चुनाव बाद हिंसा में हत्या के मामले में वांटेड आरोपी गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल को गिरफ्तार किया है। उसे पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के रवींद्रनगर से पकड़ा गया।

मामला 2 मई 2021 को कोलकाता में अविजित सरकार की कथित हत्या से जुड़ा है। आरोपी FIR के बाद से फरार था। CBI ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। उसे खुफिया जानकारी और तकनीकी मदद से पकड़ा गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.