![]()
आजमगढ़ में सोमवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। शनिवार को जहां दोपहर में मौसम बदला-बदला नजर आया। कभी काले बादल तो कभी हल्की धूप की लूका-छिपी का सिलसिला जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं लगातार छह दिन तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार से मौसम ने थोड़ी राहत दी। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि रविवार को जिले में दोपहर 1 बजे बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बारिश और चल रही ठंडी हवाओं के कारण वातावरण अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है। सुबह से बदल रहा मौसम सोमवार सुबह शहर और ग्रामीण इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में धूप निकलने से हल्की उमस जरूर महसूस हुई, लेकिन पिछले सप्ताह की तुलना में मौसम काफी राहतभरा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। 2 अगस्त से लगातार सक्रिय रहा मानसून जिले में मानसून का असर 2 अगस्त से लगातार देखने को मिला। 2 अगस्त को करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। 3 अगस्त को लगभग 45 मिनट तक पानी बरसा। 4 और 5 अगस्त को दोपहर और शाम के समय अच्छी बारिश दर्ज की गई। 6 अगस्त को सुबह से बादल छाए रहे और रात में फिर बारिश हुई। फिर 7 अगस्त (शुक्रवार) को ऐसा दिन रहा, जब बादल तो छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। 8 अगस्त को बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
9 अगस्त रविवार को सुबह से ही बदल दोपहर में जिला मुख्यालय के साथ ही आउटर वाले इलाकों में हुई बारिश। किसानों के लिए राहत, धान की रोपाई को मिलेगा फायदा बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। जिले के कई इलाकों में खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे धान की रोपाई का काम तेज होने की संभावना बढ़ गई है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे और अब लगातार हुई वर्षा से खेती-किसानी को राहत मिली है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क लगातार बारिश का असर नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने की अपील की है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगले 4-5 दिन फिर बारिश के संकेत मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से अगले चार से पांच दिनों तक आजमगढ़ में फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। डीएम ने मौसम को देखते हुए सभी संबंधित विभागों-राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Source link
आजमगढ़ में सोमवार को भी छाए रहे बादल:रविवार दोपहर बजे जिला मुख्यालय और आउटर वाले इलाकों में हुई थी बारिश, मौसम हुआ सुहाना