![]()
लखनऊ के कैसरबाग इलाके में कारोबारी के 9 साल के पोते के साथ उनके ड्राइवर ने करीब पांच महीने तक यौन शोषण करने किया। आरोपी ने बच्चे को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे बच्चा डर गया और गुमसुम रहने लगा। परिवार ने उसके बदले व्यवहार को देखकर पूछताछ की तो बच्चे ने पूरी घटना बताई। इसके बाद कारोबारी ने कैसरबाग थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बख्शी का तालाब के रुदही गांव का रहने वाला है। जनवरी से मई तक करता रहा गलत काम एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम ने बताया कि कारोबारी ने 6 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने जनवरी से मई के बीच बच्चे का कई बार यौन शोषण किया। वह बच्चे को धमकाता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अपार्टमेंट की पार्किंग में बच्चे के साथ खेलने के दौरान उसके साथ गलत हरकत करता था। धमकी के कारण बच्चा काफी डर गया था और उसने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी। कैसरबाग से गोमतीनगर शिफ्ट हुआ परिवार तो सामने आई सच्चाई कुछ समय बाद कारोबारी का परिवार कैसरबाग से गोमतीनगर शिफ्ट हो गया। इसके बाद आरोपी ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, नौकरी से हटाए जाने के बाद बच्चे ने हिम्मत जुटाई और परिजनों को आरोपी की हरकत के बारे में बताया। बच्चे से जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बच्चे का मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कारोबारी के 9 साल के पोते से यौन शोषण:5 महीने तक ड्राइवर कर रहा था गलत काम, धमकी देकर चुप कराया