![]()
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर फोन पर बात कर रहे युवक से बाइक सवार लूटेरों ने मोबाइल छीन लिया। राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन स्टेशन के बाहर भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। हुसैनगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। हरदोई के संडीला स्थित आशरफा टोला निवासी सोनू राठौर शनिवार को अपने काम से चारबाग स्टेशन आए थे। स्टेशन के पास वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। सोनू के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों स्टेशन के बाहर भीड़ में गायब हो गए। सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने सोनू की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में भागते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाल विद्या मंदिर, चारबाग के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान करेहटा, ऐशबाग, राजेंद्रनगर निवासी रितिक लोधी और श्रम विहार, मानकनगर, आलमबाग निवासी प्रेम शर्मा के रूप में हुई। दोनों ने मोबाइल लूट की वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोनू का लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Source link
चारबाग स्टेशन पर युवक का मोबाइल लूटा:पुलिस ने दो गिरफ्तार किया, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद