![]()
एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट के कैप्टन का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए किए गए डोप टेस्ट में सैंपल पॉजिटिव आने का दावा किया गया है। यह टेस्ट 4 अगस्त को फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने के बाद किया गया था। हालांकि, एयर इंडिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दरअसल, 4 अगस्त को एयर इंडिया की एयरबस A320 फ्लाइट टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई थी। इस दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को सुबह 11:07 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। जांच पूरी होने तक प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट क्रू को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। एयर इंडिया ने कहा- टेस्ट हुआ, नतीजे हमें नहीं मिले एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमें जानकारी है कि लागू प्रोटोकॉल के तहत उड़ान के बाद पायलटों की स्क्रीनिंग की गई थी। हालांकि, टेस्ट के नतीजे एयर इंडिया के साथ साझा नहीं किए गए हैं। इसलिए हम किसी भी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि एयरलाइन सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट कराती है। यह किसी खास उड़ान और ऑपरेशनल घटना से अलग प्रक्रिया है। जरूरत के मुताबिक हम संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करते रहेंगे। विमान की छत में दरारें…2 तस्वीरें… आंख-गर्दन में चोटें, घायलों की 5 तस्वीरें डीजीसीए जांच में कई पहलुओं को देख रहा सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है। जांच में यह देखा जा रहा है कि टर्बुलेंस के दौरान स्थिति से निपटने का तरीका सही था या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह घटना सिर्फ खराब मौसम की वजह से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
Source link
दावा- फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव:टर्बुलेंस में फंसी थी फ्लाइट; 137 यात्री सवार थे, 17 लोग घायल