DM के नाम-फोटो से फर्जी सोशल मीडिया ID बनाई:मैसेंजर पर लोगों से मांगे जा रहे रुपए; जिलाधिकारी ने लोगों को किया अलर्ट


देवरिया में साइबर जालसाजों ने डीएम मधुसूदन हुल्गी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया फेक ID बना ली। फर्जी ID से मैसेंजर के जरिए लोगों को संदेश भेजकर रुपए मांगे जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात 10 बजे जानकारी मिलने के बाद डीएम ने लोगों को सतर्क किया। DM के नाम से लोगों को भेजे जा रहे मैसेज जालसाजों ने डीएम की पहचान का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल तैयार की। लोगों को मैसेज और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद ठगों ने मैसेंजर के जरिए लोगों से रुपए मांगने शुरू कर दिए। ‘फर्जी ID से आने वाले मैसेज का जवाब न दें’ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट या फर्जी ID से मैसेज, फ्रेंड रिक्वेस्ट या रुपए भेजने का अनुरोध आए तो उस पर प्रतिक्रिया न दें। किसी भी परिस्थिति में बैंक खाते की जानकारी, OTP, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें और बिना सत्यापन के किसी खाते में रुपए ट्रांसफर न करें। फोटो और नाम देखकर अकाउंट को असली न मानें साइबर जालसाज अक्सर अधिकारियों और सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। इसके बाद लोगों का विश्वास जीतकर उनसे रुपए या गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है। इसलिए केवल नाम और फोटो देखकर किसी सोशल मीडिया अकाउंट को वास्तविक नहीं मानना चाहिए। रुपए मांगने पर पहले करें पुष्टि किसी अधिकारी या परिचित के नाम से सोशल मीडिया पर रुपए मांगने वाला संदेश मिलने पर तत्काल भुगतान न करें। संबंधित व्यक्ति या उसके कार्यालय से सीधे फोन पर संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। संदिग्ध प्रोफाइल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें और मामले की सूचना पुलिस या साइबर अपराध शाखा को दें। पुलिस ने शुरू की जांच फर्जी ID की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को डीएम के नाम से संदिग्ध मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलती है तो उसका जवाब न दें और किसी तरह की निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *