महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में लगी जागरूकता पाठशाला:युवाओं को नशे से दूर रहने की की गई अपील, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया गया जागरूक


आजमगढ़ जिले के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति युवा विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ ही जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और अधिकारियों ने युवाओं से नशा न करने की अपील की। विश्वविद्यालय के कुलपति का कहना है कि विकसित भारत 2047 का जो सपना देखा जा रहा है। ऐसे में सभी युवाओं को नशे से दूर होना होगा। इसके साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशा मुक्ति और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। समाज और परिवार पर पड़ता है प्रभाव
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार का कहना है कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता। बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही नशा युवाओं की ऊर्जा प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक चुनौती है। युवाओं से की गई अपील
जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन युवाओं को नशे के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि नशे की रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की। जिससे कि समाज को बचाया जा सके। कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में अतिथियों ने भी नशे को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं भी उपस्थित रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *