लखनऊ शाहमीना शाह दरगाह पहुंचे शिवपाल यादव:उर्स में शामिल होकर मांगी दुआ, बोले – सूफी संतो ने समाज में भाईचारे का संदेश दिया


लखनऊ में चौक स्थित शाहमीना शाह दरगाह का उर्स जारी । शुक्रवार को उर्स के तीसरे दिन देर रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव दरगाह पहुंचे। यहां पर उन्होंने चादर चढ़ाई । दरगाह के सज्जादा नशीन राशिद अली मीनाई ने शिवपाल यादव को दरगाह की चादर देकर दुआ किया। 5 अगस्त से शुरू हुआ उर्स 9 अगस्त तक चलेगा। सियासी- सामाजिक लोगों का जमावड़ा दरगाह के सज्जादानशीन राशिद अली मीनाई ने बताया कि यह मखदूम शाहमीना शाह का 564 वां सालाना उर्स मनाया जा रहा है। शिवपाल यादव ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और दुआ मांग। दरगाह पर आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में सियासी लोगों का भी जमावड़ा लग रहा है। यूपी समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में जायरीन आए हैं। दरगाह लोगों की आस्था का केंद्र है यहां आकर लोग शांति महसूस करते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार कि सैकडों दुकानें लगी हैं जिससे दुकानदारों को आर्थिक लाभ हो रहा है। दरगाह पर सभी धर्मों का सम्मान शिवपाल यादव ने कहा कि हर साल उर्स में शामिल होते हैं। हमारे सूफी-संतों ने हमेशा गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखा। यहां सभी धर्म के लोग आते हैं और बाबा से दुआ मांगते हैं। दरगाह के सज्जादा नशीन राशिद मीनाई सभी को साथ लेकर चलते हैं। हमारा देश सर्वधर्म वाला राष्ट्र है। यहां सभी धर्म के लोगों को अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काम करने की आजादी है। दरगाह के चारों ओर मौजूद विभिन्न धर्म के लोग भाई चारा का प्रतीक हैं। ‘धर्म के नाम पर लड़ाने वालों से सावधान रहें’ शिवपाल यादव ने कहा कि धार्मिक स्थान पर सच्चे मन के साथ आना चाहिए। सूफी संतों ने हमें मानव सेवा का संदेश दिया उसे आगे बढ़ाना चाहिए। समाज में जो कमजोर वर्ग के लोग हैं उनकी सहायता करनी चाहिए। एक दूसरे की भलाई करने से ही समाज आगे बढ़ता है। सभी धर्म में एकता और मानव सेवा का संदेश दिया गया है। जो लोग धर्म के नाम पर लड़ाते हैं उनसे सावधान रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *