![]()
लखनऊ में बिजली कटौती से नाराज लोगों का आधी रात को हंगामा। शुक्रवार को इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े जानकीपुरम Sector H में भूमिगत बिजली केबिल डालने के दौरान फॉल्ट हो गया। जिसके बाद दोपहर 1 बजे से बत्ती गुल हो गई। लगभग 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात्रि 11 बजे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी छुईयापुरवा चौराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान तत्काल बिजली आपूर्ति की मांग किया। 45 मिनट तक चला हंगामा स्थानीय ने लोगों लगभग 45 मिनट तक हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि पार्षद के घर के पास केबिल डालने के कारण दोपहर 1:00 बजे से पूरे इलाके की बिजली कटौती कर दी गई। लंबे समय तक बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। उमस भरी गर्मी में दिन भर बच्चे, बुजुर्ग परेशान रहे। रात को परेशानी और बढ़ गई जिसके बाद नाराज लोग सड़क पे उतर आए। अचानक फॉल्ट आ जाने से आपूर्ति हुई बाधित हंगामे की सूचना पर जानकीपुरम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर विरोध और जाम खत्म करवाया । अवर अभियंता दया शंकर ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के लिए पूर्व निर्धारित शटडाउन की सूचना पहले ही जारी की गई थी। निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन बाद में लाइन में अचानक फॉल्ट आ जाने से आपूर्ति दोबारा बाधित हो गई। रात करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
Source link
लखनऊ में बिजली कटौती से नाराज लोगों का हंगामा:आधी रात को सड़क किया जाम , लाइन शिफ्टिंग के दौरान फाल्ट से 12 घंटे गुल रही बिजली