बीकापुर अध्यक्ष बने राकेश यादव:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कमान, हितों की रक्षा का लिया संकल्प


अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में राकेश यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। कई घंटे चली बैठक के बाद संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा के आकस्मिक निधन के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा अपने कार्यकाल में तीन बार ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन आयोजित करा चुके थे। उनके प्रयासों से संगठन से बड़ी संख्या में पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य जुड़े थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि संगठन में आपसी सामंजस्य और तालमेल बनाकर पत्रकारों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। नाराज चल रहे पत्रकार साथियों को भी संगठन से जोड़कर एकजुट किया जाएगा। किसी पत्रकार साथी पर संकट आने पर संगठन 24 घंटे उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के सपने को पूरा करते हुए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। जल्द ही तहसील इकाई के पत्रकारों की बैठक बुलाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। नवंबर के प्रथम सप्ताह में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन कराने पर भी विचार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *