![]()
झांसी में गुरुवार की रात 12.45 बजे सड़क पर घूम रही छुट्टा गाय से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक और गाय हवा में उछलकर करीब 25 फीट दूर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक भी वहां पहुंच गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा रोड की है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक्सीडेंट की 2 तस्वीर देखिए… रात 12:45 बजे हुआ हादसा वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हादसा 6 अगस्त की रात करीब 12:45 बजे नंदनपुरा के पास मेन रोड पर हुआ। सीपरी बाजार की ओर से एक स्पोर्ट्स बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ से घूमती हुई गायों का झुंड अचानक बाइक के रास्ते में आ गया। इनमें से एक गाय ने सीधे चलते-चलते अचानक दिशा बदल ली। बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक को गाय दिखाई देने के बाद भी बाइक रोकने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते बाइक गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक और गाय करीब 10 फीट तक हवा में उछल गए और सड़क पर करीब 25 फीट दूर जाकर गिरे। ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बचा ली जान
हादसे के ठीक बाद पीछे से एक ट्रक भी उसी दिशा में आता दिखाई दे रहा है। सड़क पर बाइक सवार और गाय को गिरा देखकर ट्रक चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक बाइक सवारों को कुचलने से बच गया। कुछ सेकंड की देरी भी हादसे को और गंभीर बना सकती थी। घायल साथी को उठाकर चला गया युवक
सीसीटीवी में हादसे के बाद एक युवक कुछ देर बाद उठता दिखाई दे रहा है। वह लंगड़ाते हुए अपनी बाइक के पास पहुंचता है और उसे उठाता है। इसके बाद वह अपने घायल साथी को भी उठाकर वहां से चला जाता है। वहीं, टक्कर में घायल हुई गाय काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही।
वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर घूमने वाली छुट्टा गायों को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अभी तक युवकों की ओर से पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान और मामले की छानबीन कर रही है।
Source link
झांसी में गाय से टकराई बाइक,25 फीट दूर गिरी,VIDEO:तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक के सामने अचानक आ गया गाय का झुंड