HDFC Bank Employee Dies After Stray Bull Attack in Bisalpur

पीलीभीत6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के बीसलपुर में आवारा सांड के हमले में एचडीएफसी (HDFC) बैंक के कर्मचारी अर्पित की मौत हो गई। हादसा बीसलपुर ब्लॉक के पास हुआ, जहां किसी काम से जा रहे अर्पित पर एक सांड ने अचानक हमला कर दिया। जोरदार टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसके बाद बैंक के सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने अर्पित को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीसलपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आवारा पशुओं की समस्या पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *