![]()
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज ने राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य (जीडीसी) भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 4,755 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। यह परिणाम पहले चरण में पांच विषयों – रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास और सैन्य विज्ञान (रक्षा अध्ययन) के लिए जारी किया गया है। इन विषयों की प्रारंभिक परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, रसायन विज्ञान में 87 रिक्तियों के लिए 1,369 अभ्यर्थी, अर्थशास्त्र में 61 पदों के लिए 1,119 अभ्यर्थी, भूगोल में 46 पदों के लिए 1,130 अभ्यर्थी, इतिहास में 58 पदों के लिए 1,108 अभ्यर्थी और सैन्य विज्ञान (रक्षा अध्ययन) में 29 पदों के लिए 29 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन पांच विषयों में रसायन विज्ञान के लिए 5,403, अर्थशास्त्र के लिए 3,780, भूगोल के लिए 7,741, इतिहास के लिए 11,271 और सैन्य विज्ञान के लिए 262 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा में क्रमशः 2,487, 2,198, 4,316, 5,915 और 171 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा का यह परिणाम पूरी तरह औपबंधिक है। मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और सफल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने संबंधी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने यह भी बताया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत इस संबंध में कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Source link
UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर प्री-परीक्षा का परिणाम जारी किया:पांच विषयों में 4,755 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल