10 फीट लंबा और 30 किलो का अजगर मिला:पेड़ पर लटका देखकर डरे लोग, ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा


संभल में शुक्रवार शाम पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा और 25 से 30 किलो वजनी अजगर लटका दिखाई दिया। अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सर्प मित्र मोहम्मद तौसिफ ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। मामला गवां-बबराला रोड स्थित एक्सीलेंस इंटर कॉलेज के पास का है। पेड़ पर लटके अजगर को देख जुट गई भीड़ शुक्रवार शाम करीब 6 बजे लोगों ने पेड़ पर विशाल अजगर को देखा। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ बढ़ने से गवां-बबराला रोड पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद बच्चों और राहगीरों में भी डर का माहौल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प मित्र घटना की सूचना शाम करीब आठ बजे सर्प मित्र मोहम्मद तौसिफ को दी गई। वह करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया, ताकि रेस्क्यू के दौरान कोई हादसा न हो। ढाई घंटे तक चला चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू इसके बाद मोहम्मद तौसिफ पेड़ पर चढ़े और अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। अजगर की लंबाई और भारी वजन के कारण रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण रहा। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाढ़ और जलभराव से आबादी में पहुंच रहे वन्य जीव रेस्क्यू के बाद मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि अजगर जहरीला नहीं होता। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान बाढ़ और जलभराव के कारण कई वन्य जीव अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। लोगों से की यह अपील सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप या वन्य जीव को देखकर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। ऐसे मामलों में तुरंत प्रशिक्षित सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्य जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया अजगर सफल रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मोहम्मद तौसिफ की हिम्मत, धैर्य और सूझबूझ की सराहना करते हुए तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। यह रेस्क्यू पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *