![]()
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को स्नातक और स्नातकोत्तर के डिप्लोमा कोर्सेस की काउंसिलिंग हुई। इसमें 178 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने वाले छात्रों को ऑनलाइन शुल्क जमा कराए गए। मौके पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड भी उपलब्ध कराए गए। विश्वविद्यालय ने 8 अगस्त को कई स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग भी निर्धारित की है। प्रवेश के साथ मिले आईडी और लाइब्रेरी कार्ड विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग पूरी कर ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया, उन्हें उसी दिन परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए। ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी विश्वविद्यालय ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउंसिलिंग लिंक भेजा गया है। वह गेट पास, मूल प्रमाण-पत्र, उनकी फोटो कॉपी का एक सेट, चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचें। वेबसाइट पर देखते रहें अपडेट विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि प्रवेश प्रक्रिया और काउंसिलिंग से जुड़ी नई जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें। प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएं वेबसाइट पर जारी की जा रही हैं। हॉस्टल आवंटन भी शुरू विश्वविद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। स्नातक के छात्रों को आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में कमरे आवंटित किए जा रहे हैं, जबकि छात्राओं के लिए कन्या छात्रावास के सी-ब्लॉक में आवंटन किया जा रहा है। वहीं लाल बहादुर छात्रावास स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखा गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, केवल उन विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा मिलेगी, जिनका निवास विश्वविद्यालय से 60 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है।
Source link
काशी विद्यापीठ में 178 छात्रों ने लिया प्रवेश:काउंसिलिंग के साथ मिले आईडी और लाइब्रेरी कार्ड; 8 अगस्त को फिर होगी काउंसिलिंग