नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस की ट्रक से टक्कर:महिला की मौत, ड्राइवर केबिन में फंसा; भिंड में ओवरटेक करते वक्त हादसा


नेपाल से बेंगलुरु जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे दूसरे यात्रियों ने बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वो सामने से आ रही बस से जा टकराया। एक्सीडेंट से बचने के लिए ड्राइवर ने समय रहते ट्रॉला सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, इसमें ट्रॉला पलट गया। हादसा नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहे पर बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह हुआ। बस नेपाल के पलिया प्रांत से बेंगलुरु आ रही थी। देखिए, एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरें प्रत्यक्षदर्शी बोले- 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे बस से कुछ मीटर पीछे बाइक पर थे। एक्सीडेंट के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। भदौरिया ने कहा- यदि ड्राइवर ट्रॉला को खाई में नहीं पलटता तो हादसा और भीषण हो सकता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *