![]()
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सहारनपुर दौरे पर रहेंगे। पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला प्रमुख संगठनात्मक दौरा है। पार्टी ने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उनके सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह करीब 9:30 बजे किया है। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम, कार्यकर्ता के घर भोजन और धार्मिक स्थल पर दर्शन के बाद दो अहम संगठनात्मक बैठकें होंगी। नितिन नबीन का टोल पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नागल, कोलकी टोल और ग्रैंड रिसॉर्ट के आसपास कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम होंगे। दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास भी कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है। भाजपा के मुताबिक, दौरे का मुख्य फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और 2027 के चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा करना है। पश्चिमी यूपी में बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर पार्टी पहले से संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा रही है। कार्यकर्ता के घर भोजन, फिर मंदिर में दर्शन स्वागत कार्यक्रमों के बाद नबीन भाजपा कार्यकर्ता अजब सिंह के आवास पर जाएंगे और परिवार के साथ भोजन करेंगे। इसके बाद गुरु रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर दर्शन के बाद उनका संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। सहारनपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर संगठन की तैयारी पश्चिमी यूपी में 71 विधानसभा सीटें हैं और भाजपा का संगठनात्मक फोकस इस पूरे क्षेत्र पर है। नबीन के दो दिवसीय दौरे में मेरठ और सहारनपुर में पार्टी के सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें रखी गई हैं। सहारनपुर में होने वाली बैठकों में बूथ स्तर की तैयारी, संगठन की सक्रियता और स्थानीय स्तर से मिलने वाले फीडबैक पर चर्चा अहम रहेगी। पार्टी नेतृत्व पश्चिमी यूपी में संगठन को चुनाव से पहले सक्रिय करने की कवायद में जुटा है। नितिन नबीन का सहारनपुर कार्यक्रम
Source link
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सहारनपुर आएंगे:पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, कार्यकर्ता के घर भोजन करने जाएंगे