Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • नोएडा में तीन लोगों से ठगे 76 लाख:निवेश के नाम पर वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, खातों की हो रही जांच
  • uttar pradesh

नोएडा में तीन लोगों से ठगे 76 लाख:निवेश के नाम पर वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, खातों की हो रही जांच

rrshuklaji@gmail.com45 minutes ago01 mins


ऑनलाइन निवेश और शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने महिला समेत तीन लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। साइबर क्राइम थाने में शनिवार को दर्ज मामलों में पीड़ितों ने कुल 76 लाख 28 हजार 335 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ितों को वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश के नाम पर रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई। केस-1
नोएडा निवासी 50 साल के सौरिन चंद्र बुरागोहेन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में आईपीओ और प्री-आईपीओ शेयरों में निवेश कर अच्छा रिटर्न मिलने का दावा किया गया। इसके बाद उन्हें एक एआई ऐप पर निवेश करने के लिए कहा गया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने आठ हजार प्री-आईपीओ शेयरों के लिए छह लाख रुपये लगाए, लेकिन उनके खाते में 32 हजार शेयर ट्रांसफर दिखाए गए। उनसे 18 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। शक होने पर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। शिकायतकर्ता का कहना है कि करीब 12 हजार रुपये वापस मिले, जबकि लगभग चार लाख रुपये की रकम साइबर कार्रवाई के बाद होल्ड हुई। लेकिन वह रकम अभी उनके खाते में नहीं आई है। केस-2
बरौला निवासी 38 साल की आकांक्षा बाजपेई ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई 2025 को उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी हुई। उन्होंने चार अलग-अलग लेनदेन में एक लाख 93 हजार ,280 रुपये, दो लाख, 1 लाख,46 हजार, 955 रुपये और तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए। कुल रकम आठ लाख 40 हजार,235 रुपये बताई गई है। पीड़िता ने साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत करने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर रकम बरामद करने की मांग की। केस-3
तीसरे मामले में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 निवासी 52 साल के शैलेश कुमार ने बताया कि उन्हें बिना अनुमति टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में रोजाना ट्रेडिंग से भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट देखकर वह वर्षा कैपिटल ऐप पर पंजीकृत हुए। शिकायत के मुताबिक उन्होंने जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान अलग-अलग खातों में कुल 61 लाख,88 हजार,100 रुपये जमा किए। बाद में रकम निकालने के लिए आवेदन करने पर कंपनी की ओर से 12 प्रतिशत अतिरिक्त रकम जमा करने की मांग की गई। इसके बाद उनका ऐप अकाउंट भी लॉक हो गया।

Source link

Tagged: Cyber Crime Case Cyber Crime Noida Noida News Noida Police Online Fraud Share Market Fraud Telegram Share Trading Scam WhatsApp Investment Fraud

Post navigation

Previous: US Midterm Election 2026 | Hate Crime Threat Against Indians & Trump
Next: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सहारनपुर आएंगे:पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, कार्यकर्ता के घर भोजन करने जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

हरदोई डीएम अनुनय झा का तबादला, राहुल पांडेय नए जिलाधिकारी:यूपी में 34 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 14 जिलों के DM बदले गए

rrshuklaji@gmail.com15 minutes ago 0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सहारनपुर आएंगे:पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, कार्यकर्ता के घर भोजन करने जाएंगे

rrshuklaji@gmail.com30 minutes ago 0

बुढ़वा मंगल पर आज कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू:कई रास्तों पर वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे वाहन, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कांग्रेसी गले में टायर डालकर निकले; महापौर अफसरों पर भड़कीं, भाजपा नेता को पीटने वाले अरेस्ट

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

Trending News

sports
बैडमिंटन में सिंधु ने जापानी खिलाड़ी को हराया:एशियाड में आज भारत के पास मेडल के 5 मौके शूटिंग में एलावेनिल-पार्थ, कराटे में चेतन, वुशु में रोशिबिना से मेडल की उम्मीद

Recent Posts

  • बैडमिंटन में सिंधु ने जापानी खिलाड़ी को हराया:एशियाड में आज भारत के पास मेडल के 5 मौके शूटिंग में एलावेनिल-पार्थ, कराटे में चेतन, वुशु में रोशिबिना से मेडल की उम्मीद
  • हरदोई डीएम अनुनय झा का तबादला, राहुल पांडेय नए जिलाधिकारी:यूपी में 34 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 14 जिलों के DM बदले गए
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सहारनपुर आएंगे:पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, कार्यकर्ता के घर भोजन करने जाएंगे
  • नोएडा में तीन लोगों से ठगे 76 लाख:निवेश के नाम पर वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, खातों की हो रही जांच
  • US Midterm Election 2026 | Hate Crime Threat Against Indians & Trump

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.