Gautam Gambhir Prepares Team India Spin Strategy

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गौतम गंभीर के साथ चर्चा करते कप्तान शुभमन गिल। - Dainik Bhaskar

गौतम गंभीर के साथ चर्चा करते कप्तान शुभमन गिल।

श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर बढ़त बनाने के लिए भारतीय टीम ने तैयारी तेज कर दी है। पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी पिच तैयार कराकर बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ अभ्यास कराया। इसके लिए दरारों और ढीली मिट्टी वाली टूटी-फूटी पिच बनाई गई, जिस पर स्थानीय स्कूली स्पिनरों से गेंदबाजी कराई गई। इसी बीच भारत शुक्रवार से SLC XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगा।

भारतीय टीम मंगलवार को ही श्रीलंका पहुंच गई थी। तब से टीम दो बार करीब तीन-तीन घंटे के अभ्यास सत्र कर चुकी है। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अहम अंकों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है।

गॉल जैसी पिच बनाने के लिए तैयार किया अलग विकेट

कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान पर गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मैदान के एक हिस्से में 22 गज की अनक्यूरेटेड पिच तैयार करवाई। इस पिच पर घास, दरारें और ढीली मिट्टी छोड़ी गई, ताकि गॉल टेस्ट के चौथे-पांचवें दिन जैसी टर्न और अनियमित उछाल का सामना बल्लेबाज पहले ही कर सकें।

भारत के अभ्यास सत्र के दौरान सारांश जैन गेंदबाजी करते हुए।

भारत के अभ्यास सत्र के दौरान सारांश जैन गेंदबाजी करते हुए।

स्कूली स्पिनरों ने भी कराया अभ्यास

भारतीय बल्लेबाजों के सामने पहले नेट बॉलर्स ने गेंदबाजी की। बाद में बाउंड्री के पास मौजूद स्थानीय स्कूली बच्चों और युवा स्पिनरों को भी गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। इस पिच पर गेंद कभी तेजी से टर्न ले रही थी तो कभी नीची रह रही थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने लंबे समय तक अभ्यास किया।

यशस्वी जायसवाल ने नेट्स में संभलकर बल्लेबाजी की।

यशस्वी जायसवाल ने नेट्स में संभलकर बल्लेबाजी की।

गिल फिट, राहुल और पड़्डिकल ने भी किया अभ्यास

बुधवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल के अंगूठे में गेंद लगी थी। हालांकि, गुरुवार को वे पूरी तरह फिट नजर आए और नेट्स में बल्लेबाजी की। केएल राहुल और देवदत्त पड़्डिकल ने भी रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ लंबा अभ्यास किया।

गिल को बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी, हालांकि गुरुवार को उन्होंने अभ्यास किया।

गिल को बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी, हालांकि गुरुवार को उन्होंने अभ्यास किया।

सख्त सुरक्षा के बीच हुआ अभ्यास

कोलंबो के NCC मैदान पर भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मीडिया को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया, जबकि पूरे परिसर में हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं।

श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। उसने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है।

SLC XI स्क्वॉड

निशान मदुष्का, रविंदु रशांता, पसिंदु सूर्यबांडारा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुषा (कप्तान), अंजाला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंथा और दिलुम सुदीरा।

——————————————————-

श्रीलंका टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया:श्रीलंका इलेवन से होगी भिड़ंत, 15 अगस्त से शुरू होगी सीरीज

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम शुक्रवार से कोलंबो में तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी। मुकाबला नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों का अहम हिस्सा होगा। पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.