शराब नहीं मिली तो मॉल में बवाल-डंडे और लात-घूंसे चले:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में मारपीट, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी


ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित उफैरिया मॉल में बुधवार देर रात शराब को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। वाइन शॉप बंद होने के बाद शराब मांगने पहुंचे कुछ युवकों और स्टाफ के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। लात-घूंसे चले और एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में कई युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल स्थानीय निवासी आलोक सिंह ने आरोप लगाया कि मॉल परिसर में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उनका कहना है कि देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों और मॉल में मौजूद शराब के ठेके के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार पुलिस चौकी और थाना स्तर पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने खुले में शराब पीने, देर रात तक रेहड़ी-पटरी लगने, असामाजिक गतिविधियों और कथित अवैध मसाज पार्लरों के संचालन पर भी चिंता जताई। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाइन शॉप बंद होने के बाद कुछ लोग शराब लेने पहुंचे थे। स्टाफ द्वारा शराब देने से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मॉल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *