शराब नहीं मिली तो मॉल में बवाल-डंडे और लात-घूंसे चले:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में मारपीट, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित उफैरिया मॉल में बुधवार देर रात शराब को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। वाइन शॉप बंद होने के बाद शराब मांगने पहुंचे कुछ युवकों और स्टाफ के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। लात-घूंसे चले और एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया।…