Lalitpur Civil Line Water Crisis

कुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर नगर के वार्ड नंबर 17, सिविल लाइन द्वितीय में बरया भवन और जैन मंदिर के पास कई दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है। इससे स्थानीय निवासी परेशान हैं और उन्हें दूषित पानी पीने से बीमारियों का खतरा सता रहा है।

निवासियों की शिकायत के बाद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्रा, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता और जल निगम के अधिकारी गुरुवार सुबह 6 बजे वार्ड में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान, उन्हें कई घरों में नलों से गंदा पानी आता हुआ मिला। साथ ही, पेयजल पाइप लाइन में तीन स्थानों पर लीकेज भी पाया गया।

इस दौरान, मोहल्ले के लोगों ने पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत और शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। अपर जिलाधिकारी संजय मिश्रा ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को तत्काल शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *