बिजनौर में भतीजे ने चाकू से की बुजुर्ग की हत्या:रास्ते में सब्जी रखने को लेकर हुआ था विवाद, बचाने आया बेटा घायल; हायर सेंटर रेफर


बिजनौर के धामपुर के नींदडू में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे भतीजे ने चाकू मारकर चाचा की हत्या कर दी। दोनों के बीच रास्ते में सब्जी रखने को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर गुस्से में भतीजे ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। चाकू बुजुर्ग के सीने में लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। रास्ते में सब्जी रखने को लेकर हुआ था विवाद धामपुर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी इकबाल अहमद(60) पुत्र पीरु सब्जी बेचने का काम करते थे। गुरुवार सुबह वह मंडी से सब्जी लेकर घर लौटे। सब्जियों की बोरियां उन्होंने अपने घर के बाहर गली में रख दी। इसी दौरान वहां से उनका भतीजा गुजर रहा था। उसने इसका विरोध किया। जिस पर इकबाल ने उसे समझाया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में भतीजे ने चाकू से उनपर हमला कर दिया। चाकू उनके सीने में लग गया। वह तुरंत ही जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव करने आया उनका बेटा बिलाल (20) भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार मचने पर परिनज तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टर ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं बिलाल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। धामपुर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *